1 min read

भाई बहन से लूट के मामले में अरमान कुर्रेशी समेत दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

गाजीपुर जमानिया कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर व चितावनपट्टी के पास बीते 20 जनवरी को बाइक सवार भाई- बहन से हुई लूट के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुठभेड़ में लुटेरा अरमान कुरैशी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पैरों में गोली लगने लुटेरा अरमान कुरैशी घायल हो गया। साथ ही दो तमंचा, दो खोखा, एक कारतूस और 15 हजार नगदी बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ के साथ विधिक कार्रवाई में जुटी है।
सीओ अनिल कुमार ने बताया कि बीते 21 जनवरी को जमानिया कस्बा निवासी प्रकाशवीर ने तहरीर देकर बताया कि वह बहन स्नेहलता को बीते 20 जनवरी को इलाज के लिए बाइक से गाजीपुर लेकर जा रहे थे। ताजपुर व चितावनपट्टी के पास एक बाइक पर सवार तीन लुटेरे बैग लूट कर भाग गए,

पीड़ित ने बताया कि बैग में 20 हजार नकदी, एक जोड़ी चांदी का पायल और नौ बिछिया था। पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्जकर पुलिस छानबीन में जुट गई। थाना प्रभारी रामसजन नागर टीम के साथ भ्रमण कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ताजपुर और चितावनपट्टी के बीच लूट की घटनाओं में शामिल लुटेरे किसी नई वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने लुटेरों की घेराबंदी में जुट गई। भैदपुर से लहुवार रोड नहर तिराहे के पास खुद को घिरा देख लुटेरों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई पर मुख्य आरोपी अरमान कुरैशी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए सीएचसी जमानिया भेजा। साथ ही उसके साथी सुभान टोली कस्बा निवासी दिलनवाज उर्फ साहरुख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लुटेरों के पास से दो तमंचा, दो खोखा, एक कारतूस और लूटा गया 15000 रुपये नगदी बरामद हुआ। सीओ ने बताया कि पूछताछ के साथ विधिक कार्रवाई की जा रही है।


अमरमान कुरैशी पर दर्ज हैं 12 मामले
जमानिया। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि लुटेरे जमानिया कस्बा के रहने वाले हैं। लुटेरे अरमान कुरैशी का लंबा आपराधिक इतिहास है। इस पर जमानिया, कोतवाली, सुहवल और नगसर हाल्ट सहित विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, पशु क्रूरता, आर्म्स एक्ट और पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर धाराओं में कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें बिहार के कैमूर जिले में दर्ज हत्या का एक मामला भी शामिल है। पुलिस टीम ने मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *