1 min read

बांसडीह अध्यक्ष को हमलावरों ने उनके वाहन में मारी टक्कर, गाजीपुर कोतवाली में बचाई जान

गाजीपुर शहर कोतवाली के महाराजगंज निजी पेट्रोल पंप के पास सोमवार की रात सफारी सवार हमलावरों ने बांसडीह चेयरमैन के वाहन में पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद जान से मारने की नियत से हमलावरों ने शहर तक उनका पीछा किया। पीड़ित चेयरमैन ने कोतवाली परिसर में पहुंचकर अपनी जान बचाई। फिलहाल पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर हमलावरों को उनके वाहन नंबर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से पहचान करने में जुटी, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है।
क्या है पूरा मामला 
बलिया जनपद के बांसडीह चेयरमैन सुनील कुमार सिंह ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि रात में महाराजगंज स्थित निजी पेट्रोल पंप के पास सफारी में दो हमलावर सवार थे। हमलावरों ने स्कॉर्पियों में पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद हमलावरों ने चालक को तीन से चार थप्पड़ मार दिए। जैसे ही विरोध करने का प्रयास किया हमलावरों ने गोली मारने की बात कही। 
चालक वाहन लेकर शहर कोतवाली के तरफ भागा। इसके बाद भी सफारी सवार हमलावर पीछा करते रहे। पीड़ित ने बताया कि घटना के समय साथ में बांसडीह व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय कुमार गुल्लर भी मौजूद थे। 
कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि बांसडीह चेयरमैन की तहरीर पर सफारी सवार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही वाहन नंबर से ट्रेस करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *