1 min read
बहुत जल्द सिटी स्टेशन नये लुक में नजर आएगा, उद्घाटन की भी तैयारी चल रही है

निर्माण कार्य के सिटी रेलवे स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया, संपर्क मार्ग, पानी निकासी, पाथ-वे, स्टेशन भवन को आकर्षक बनाना, पोर्च निर्माण, दो पहिया-तीन पहिया व चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग, प्लेटफार्म का उच्चीकरण, सरफेस में सुधार, प्लेटफार्मों पर शेड एवं फाल्स सीलिंग कार्य, यात्री प्रतीक्षालय में सुधार, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, डिजिटल क्लॉक, ऑटो एनाउंसमेंट, ट्रांसफार्मर, साइनेज, लाइटिंग एवं पंखें की व्यवस्था होना तय है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सिटी रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। जल्द कार्य पूरे हो जाएंगे।
