1 min read

1 महीने बाद भी नहीं हुआ चोरी का पर्दाफाश, पुलिस केवल दे रही है आश्वासन पर आश्वासन

Ghazipur । कोतवाली क्षेत्र स्थित चंदननगर मैं एक महीना पहले चोरी हुई सामानों का पुलिस ने नहीं किया बरामद और नहीं चोरों को पकड़ पाई ।ज्ञातव्य हो कि सुनील उपाध्याय पुत्र bhrigu उपाध्याय अपने मकान का चाबी पड़ोसी को देकर गांव चले गए लेकिन रात को ही उनके मकान से चोरी हो गयी ।जिसमें 5 लाख के गहने तथा 30 हजार नकदी रुपए गायब हो गया सुबह मकान पर आए तो मेन गेट का ताला बंद था लेकिन भीतर का सामान अस्त व्यस्त था तथा गहने और नकदी रुपए गायब थी पीड़ित एफ आई आर दर्ज कराने के बाद कोतवाल से लेकर महकमे के थाना प्रभारी से मिलकर कई बार मिल चुके हैं ।लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई केवल आश्वासन पर आश्वासन देकर पीड़ित को वापस कर दिया जा रहा था। जिससे तंग आकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिए लेकिन पुलिस अधीक्षक के द्वारा भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई जिससे पीड़ित पक्ष मायूस है पीड़ित पक्ष का कहना है की एक रात में ही कैसे चोरी हो सकती है जब मैंने अपने पड़ोसी को चाबी देकर गए थे मुझे पूरा विश्वास है इन लोगों के सहयोग से ही घटना को अंजाम दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *