1 min read

न्यायपालिका पर भारी पड़ा कार्यपालिका ,न्यायालय में घुसकर दरोगाओ ने जज की कर दी पिटाई

बिहार ।18नवंम़बरको मधुबनी जिला, के एक कोर्ट में उस वक्त हंगामा मच गया, जब सुनवाई के बीच में दो पुलिसकर्मियों ने अचानक जज को पीटना शुरू कर दिया. इन दोनों ने जज अविनाश कुमार को बुरी तरह पीटा. पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.. अविनाश कुमार पर यह हमला SHO गोपाल प्रसाद और SI अभिमन्यु कुमार ने किया, ये दोनों ही मधुबनी के घोघरडीहा थाने में कार्यरत हैं. रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले के बाद ADJ अविनाश कुमार सुरक्षित हैं, उन्हें मामूली चोटें आई हैं, लेकिन वे इस हमले के बाद से काफी डरे हुए हैं. हमले के दौरान वकीलों ने पकड़ का जज के चैंबर में ही दोनों पुलिसवालों की धुनाई कर दी। जज अविनाश कुमार कोर्ट में पुलिस पर टिप्पणियां करने को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं. कुछ समय पहले उन्होंने एक मामले में हमला करने वाले दोनों पुलिस वालों पर ठीक से धाराएं नहीं लगाने को लेकर उनकी फटकार लगाई थी. इस वजह से दोनों ही जज से नाराज थे. बीते गुरुवार को जिस मामले की सुनवाई के दौरान पिटाई की घटना हुई है, उसमें दोनों पुलिस वालों को जज ने ही कोर्ट में उपस्थित रहने के विशेष निर्देश दिए थे. इल घटना को लेकर अब पटना हाई कोर्ट ने बिहार सरकार के प्रमुख सचिव, पुलिस महानिदेशक पटना, गृह विभाग और मधुबनी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से जवाब मांगा है.

बिहार में यह अपनी तरह का पहला मामला है, इसलिए देखते ही देखते यह पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गया है. इस मामले में पटना हाई कोर्ट ने भी संज्ञान लिया है और 29 नवंबर को इस पर सुनवाई करने की बात कही है. पटना हाई कोर्ट ने बिहार सरकार के प्रमुख सचिव, पुलिस महानिदेशक पटना, गृह विभाग और मधुबनी के पुलिस अधीक्षक से घटना को लेकर जवाब मांगा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *