1 min read
पुलिस अभिरक्षा में फरार चोर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार दोनों पैर में लगी गोली

कासिमाबाद सीओ अनुभव राजर्षि ने बताया कि बीते आठ जनवरी की रात कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के वेदबिहारी-भड़सर मार्ग पर चौरा गांव निवासी राजन वाराणसी से दवा कराकर लौट रहे थे। जब वह बेदबिहारी पोखरा के रास्ते घर जा रहे थे। तभी बाइक सवार चोर लालबाबू मौर्या और पुनीत राय ने उनका बैग छीनने की कोशिश की और फरार होने लगें।
पुलिस ने की कार्रवाई
पीड़ित पृथ्वीपुर में अपने रिश्तेदारों को घटना की सूचना दी। ग्रामीणों ने पृथ्वीपुर गांव के पास घेराबंदी कर बंका खास लाल बाबू मौर्या और भांवरकोल थाना के शेरपुर कला निवासी पुनीत राय को पकड़ लिया था। सूचना पर पहुंची मरदह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस ने पूछताछ के साथ दोनों आरोपियों के पास से एक रिवाल्वर 32 बोर, दो मोबाइल फोन, दो पर्स में सोने के आभूषण और चोरी की तीन बाइक बरामद हुई थी। बीते दस जनवरी को पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में रिमांड के लिए पेश किया और जिला कारागार में दाखिल करने के लिए पुलिस लेकर जा रही थी।
पुलिस को दिया था चकमा
आरोपी लालबाबू मौर्या पुलिस टीम को चकमा देकर हथकड़ी से हाथ छुड़ा कर भाग गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित करने के साथ ही गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित की थी।
सीओ ने बताया कि मरदह की प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव और बिरनो थानाध्यक्ष अजय यादव पुलिस के साथ भ्रमण कर रहे थे। तभी सूचना के आधार पर गोविंदपुरकीरत के पास से मुठभेड़ में फरार आरोपी लाल बाबू मौर्या को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को दोनों पैर में घुटने से नीचे गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
कासिमाबाद और मरदह थाने में दर्ज हैं आठ मामले
जेल गेट के पास से फरार मुठभेड़ में गिरफ्तार लालबाबू पर आर्म्स एक्ट और संगीन धाराओं में आठ प्राथमिकी दर्ज है। सीओ अनुभव राजर्षि ने बताया कि आरोपी लाल बाबू मौर्या पर कासिमाबाद और मरदह थाने में प्राथमिकी दर्ज है। कासिमाबाद में छह प्राथमिकी दर्ज है। जबकि मरदह में दो प्राथमिकी दर्ज है।
